सुबह-सुबह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे RCP सिंह, लंबे समय बाद मुलाकात से बिहार में सियासी हलचल तेज

बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शनिवार को सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए।

सुबह-सुबह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे RCP सिंह, लंबे समय बाद मुलाकात से बिहार में सियासी हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 27, 2026, 11:13:00 AM

बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शनिवार को सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। 7 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास पर दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट बातचीत चली है। आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़ने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस घटनाक्रम ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद दोनों नेताओं के बीच दूरियां बढ़ीं और आरसीपी सिंह ने जेडीयू छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच सियासी रिश्ते लगभग खत्म माने जा रहे थे। हाल के दिनों में आरसीपी सिंह कई बार सार्वजनिक मंचों से नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बता चुके हैं। बताया जा रहा है कि जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार तक यह संदेश पहुंचाया गया था कि आरसीपी सिंह उनसे बातचीत करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई।

इससे पहले ऐसी ख़बरें भी आई कि आरसीपी सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश की अनुमति मिल गई थी, लेकिन उन्हें नीतीश कुमार से मिलने का अवसर नहीं मिला।  वह कुछ समय तक आवास के बरामदे में बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें यह संदेश दिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अन्य कार्यों में व्यस्त हैं और मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। हालांकि नीतीश कुमार जब अपने कमरे से निकले तो अचानक उनकी नजर आरसीपी सिंह पर पड़ी। RCP ने प्रणाम किया। नीतीश ने आम कार्यकर्ता की तरह की इशारों में जवाब दिया और अंदर चले गए। आरसीपी सिंह के समर्थक ने कहा कि MLC संजय गांधी और ललन सराफ ने हमें नीतीश कुमार जी से मिलने से रोका। हालांकि बाद में दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी बाहर आई। 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM