तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने RJD से दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीनियर नेता शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने RJD से दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 08, 2026, 4:55:00 PM

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीनियर नेता शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के राष्ट्रीय एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने तेजस्वी यादव को त्यागपत्र भेजा है और पद छोड़ने का ऐलान किया है। दलित समाज की उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बिहार एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने और उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज़ होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। 

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और आरजेडी के सभी पदों  से अलग होने का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री बेहद भावुक नजर आए और मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने रुमाल से अपने आंसू पोंछते हुए कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से मैंने अपनी जिंदगी के सबसे कड़े और दर्दनाक पल बिताए हैं। भगवान न करे कि ऐसी जिंदगी किसी और को देखनी पड़े। मैं पिछले चार दिनों से रात को सो तक नहीं पाया हूं।

शिवचंद्र राम ने कहा कि वे साल 1990 से ही राष्ट्रीय जनता दल के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के 'सामाजिक न्याय' और तेजस्वी यादव के 'आर्थिक न्याय' की विचारधारा को धरातल पर पूरी मजबूती के साथ उतारने का काम किया। उन्होंने खुद को पार्टी का एक मजदूर और दरबारी बताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया, जिसके लिए वे पार्टी के शीर्ष नेताओं के आभारी हैं।

इस्तीफे की मुख्य वजह बताते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि पार्टी के भीतर उनके साथ भारी नाइंसाफी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हुए इस अन्याय से बिहार के करोड़ों गरीब, दबे-कुचले, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए राजनीति में आया। उन्होंने दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी को मजबूत करने का दावा किया है। 

शिवचंद्र राम दलित समाज के रविदास जाति से आते हैं। वह युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लालू यादव के भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती है।  वह वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 2015 में महागठबंधन के सरकार बनी तो उन्हें कला संस्कृति और खेल मंत्री बनाया गया। 2017 में बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद नीतीश कुमार की नई सरकार बनी और शिवचंद्र राम को मंत्री पद से हटना पड़ा। पार्टी में उनकी पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती है। इसलिए एक समय प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका नाम सबसे आगे था। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM