सम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे नीतीश कुमार के बेटे, सरकार ने निशांत कुमार को दिया 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास

बिहार सरकार ने दो मंत्रियों के बंगले में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे।

सम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे नीतीश कुमार के बेटे, सरकार ने निशांत कुमार को दिया 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 6:29:00 PM

बिहार सरकार ने दो मंत्रियों के बंगले में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। सरकार ने निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला आवंटित किया है। यह बंगला पहले उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी को मिला था। वहीं 2 देशरत्न मार्ग वाला बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को दिया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इस बंगला में सम्राट चौधरी रहते थे। डिप्टी सीएम रहते हुए यह बंगला सरकार ने सम्राट चौधरी को आवंटित किया था। सीएम सम्राट चौधरी ने 5 देश रत्न मार्ग बंगला खाली कर दिया था। इसके बाद ये बंगला किसी को अलॉट नहीं हुआ था। अब इस बंगले में निशांत कुमार रहेंगे। निशांत कुमार के नाम इस बंगले का आवंटन हुआ है।

निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब उन्हें  5 देश रत्न मार्ग बंगला अलॉट किया गया है। अब 2 देशरत्न मार्ग बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को आवंटित कर दिया गया है। मंत्री राम कृपाल यादव अब 2 देशरत्न मार्ग वाले बंगले में रहेंगे। इस तरह सम्राट सरकार ने अपने दो मंत्रियों के बंगले में बदलाव किया है।  

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 5 देश रत्न मार्ग का बंगला देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उन्होंने इस बंगले में रहने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिहार सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को यह बंगला ऑफ़र किया गया।  हालांकि उन्होंने भी  इस बंगले  को लेने से इनकार कर दिया और अपने पुराने बंगले में ही रहने की बात कही।  ऐसे में अब यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अलॉट किया गया है।


Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM