'बिना पूरी जानकारी मीडिया के सामने मुंह न खोलें' CM सम्राट का अपने मंत्रियों को सख्त संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार के बाद अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की, जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को कड़ा निर्देश दिया है।

 'बिना पूरी जानकारी मीडिया के सामने मुंह न खोलें' CM सम्राट का अपने मंत्रियों को सख्त संदेश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 09, 2026, 10:59:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार के बाद अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है।  शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की, जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को कड़ा निर्देश दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों को गंभीरता से समझें, योजनाओं की गहन समीक्षा करें। इस बैठक में मंत्रियों को मीडिया में बयानबाजी को लेकर नसीहत दी गई।  

पटना के 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में आयोजित बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि बिना पूरी जानकारी के मीडिया में ना बोले। सीएम ने कहा-मंत्री अपने विभाग से जुड़ी किसी भी योजना या फाइल की पूरी जानकारी लेने के बाद ही मीडिया के सामने मुंह खोलें।  सीएम ने स्पष्ट किया कि मीडिया में बोलने से पहले फैक्ट्स (तथ्यों) की जांच जरूरी है। अधूरी या गलत जानकारी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि मीडिया में वही बातें रखें जो तथ्यात्मक और विभागीय रूप से पूरी तरह स्पष्ट हों।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग की हर छोटी-बड़ी जानकारी रखें और जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। इसके लिए विभागीय कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग और समय-समय पर समीक्षा बेहद जरूरी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों को गहराई से समझने का टास्क दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री केवल फाइलों पर हस्ताक्षर न करें, बल्कि योजनाओं की धरातल पर समीक्षा करें। साथ ही, उन्होंने मंत्रियों से अपने विभाग में नई योजनाओं की संभावनाओं को तलाशने और उनके ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत दो उप मुख्यमंत्रियों-विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 15 अप्रैल को ही अपना दायित्व संभाल लिया था। इसके तीन हफ्ते बाद गुरुवार (7 मई) को हुए शपथ ग्रहण समारोह में 32 और मंत्री बिहार मंत्रिपरिषद का हिस्सा बने हैं। नवगठित एनडीए सरकार में शपथ लेने के अगले ही दिन ज्यादातर मंत्रियों ने अपने-अपने महकमे का दायित्व संभाल लिया। शुक्रवार को 26 मंत्रियों ने विभागों में जाकर विधिवत कामकाज शुरू कर दिया।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM