नामांकन से पहले सम्राट, नितिन नवीन ने की पूजा, नॉमिनेशन कार्यक्रम में योगी समेत 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन प्रक्रिया पूरे जोर पर है। गुरुवार का दिन कई बड़े नेताओं के लिए अहम साबित होने वाला है, क्योंकि आज विभिन्न दलों के दिग्गज मैदान में उतरकर अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन से पहले सम्राट, नितिन नवीन ने की पूजा, नॉमिनेशन कार्यक्रम में योगी समेत 5 राज्यों के CM होंगे शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 16, 2025, 12:11:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन प्रक्रिया पूरे जोर पर है। गुरुवार का दिन कई बड़े नेताओं के लिए अहम साबित होने वाला है, क्योंकि आज विभिन्न दलों के दिग्गज मैदान में उतरकर अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बीजेपी की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से नामांकन करेंगे। वहीं, दानापुर सीट से पार्टी ने पूर्व सांसद रामकृपाल यादव पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, इसी सीट से राजद ने बाहुबली रीतलाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जेल में बंद रीतलाल यादव आज दोपहर तीन बजे नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके चलते दानापुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

राजनीति के एक और चर्चित चेहरे, तेज प्रताप यादव, आज महुआ सीट से नॉमिनेशन करेंगे। लालू परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है और उसी के टिकट पर वे चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन नवीन ने नामांकन से पहले पटना के कालीघाट में मां काली की पूजा-अर्चना की। सम्राट चौधरी ने भी नॉमिनेशन से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किया।

नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई बड़े नेता बिहार पहुंचे हैं। इसके अलावा पूर्व IPS शिवदीप लांडे भी नामांकन करेंगे। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

दानापुर विधानसभा से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी नामांकन करेंगे। उनके नामांकन कार्यक्रम में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, गोवा के CM प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय, त्रिपुरा के CM माणिक शाहा, ओडिशा के CM मोहन माझी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनसुख मांडविया, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर, पवन कल्याण, राजेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज केसी मौर्य आदि नेता शामिल रहेंगे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM