सिर्फ वेतन-पेंशन से वित्तीय स्थिति के ठीक होने की गवाही नहीं मिलती : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि बिहार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

सिर्फ वेतन-पेंशन से वित्तीय स्थिति के ठीक होने की गवाही नहीं मिलती : मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 03, 2026, 2:52:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि बिहार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सिर्फ वेतन-पेंशन से वित्तीय स्थिति के ठीक होने की गवाही नहीं मिलती।  

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों के भुगतान अटका पड़ा है, जिससे अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है। स्थिति ऐसी है कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबित है। आम तौर पर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली महिलाओं का मानदेय नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा है।  

छात्र क्रेडिट कार्ड का भी भुगतान सही समय पर नहीं होने के कारण बाहर पढ़ रहे छात्रों को परेशानी हो रही है। संस्थाओं में बिहार के छात्रों को जलील होना पड़ रहा है।  

उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे ही नहीं हैं। नीतीश सरकार का राजकोष काफी कम हो चुका है। बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है। जनता का सारा पैसा सरकार ने लुटा दिया। सरकार केवल झांसा और जुमलेबाजी देकर खुद को चलाने की कोशिश कर रही है। बिहार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।  

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि जनता का पैसा कहां गया? उन्होंने इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार को भी बताया।  

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि आज सभी विकास योजनाओं में कमीशन का खेल जारी है। CAG रिपोर्ट पेश होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। बिहार सरकार के हर विभाग और योजना में भ्रष्टाचार है.

Trending News

जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM