बिहार कांग्रेस में बवाल, CM सम्राट से मिलने पहुंचे MLC, प्रदेश अध्यक्ष पर भी सांसद ने उठाया सवाल

बिहार कांग्रेस में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। इस बीच कांग्रेस के एक एमएलसी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की है।

 बिहार कांग्रेस में बवाल, CM सम्राट से मिलने पहुंचे MLC, प्रदेश अध्यक्ष पर भी सांसद ने उठाया सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 25, 2026, 6:03:00 PM

बिहार कांग्रेस में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।  पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के कद्दावर नेता तारिक अनवर पार्टी की नेतृत्व कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस के एक एमएलसी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। 

दरअसल शनिवार को कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बात हुई। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।  इससे पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। वैसे एमएलसी समीर सिंह का कार्यकाल दो महीने बाद पूरा होने वाला है। माना जा रहा है कि वह अपना अगला ठिकाना खोज रहे हों।  

वहीं दूसरी ओर कटिहार से कांग्रेस सांसद और पार्टी के कद्दावर नेता तारिक अनवर ने  पार्टी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है उनका कहना है कि  बिहार में पार्टी की वर्तमान स्थिति काफी नाजुक है और इसके लिए कहीं न कहीं नेतृत्व की कार्यशैली जिम्मेदार है। बिहार कांग्रेस में मचे इस तूफान की वजह प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की भूमिका को बताई जा रही है। कटिहार के जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफे के बाद अंदरूनी अंतर्कलह और तेज हो गई है। 

बता दें कि हाल के राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचे थे। वहीं राजद के एक विधायक ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। जिसके कारण राजद की ओर से महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। अब इस मुलाकात और पार्टी में उभरते मतभेद से बिहार कांग्रेस की हालत नाजुक बनी हुई है।  

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM