अनंत सिंह मुजरा विवाद पर भड़की रोहिणी, पूछा-विधायक की अय्याशी, दबंगई का खुलेआम मुजाहिरा पर मौन क्यों ?

बिहार के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का गोपालगंज में एक कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक समर्थकों के साथ बैठकर मुजरा देख रहे हैं।

 अनंत सिंह मुजरा विवाद पर भड़की रोहिणी, पूछा-विधायक की अय्याशी, दबंगई का खुलेआम मुजाहिरा पर मौन क्यों ?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 05, 2026, 2:45:00 PM

बिहार के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का गोपालगंज में एक कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक समर्थकों के साथ बैठकर मुजरा देख रहे हैं और उनके समर्थक नोटों की बारिश और हथियारों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।  अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अनंत सिंह पर जमकर निशाना साधा है और सम्राट सरकार पर सवाल  उठाते हुए कहा है कि अब सत्ताधारी विधायक द्वारा सरेआम नोट लुटाकर महिला के अपमान और दबंगई के मुजाहिरे पर सब मौन क्यों हैं?

अनंत सिंह के वायरल वीडियो पर रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-लालू जी के द्वारा बिहार की कला-संस्कृति की एक पारंपरिक नृत्य-विधा, जिसको बिहार के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोक कलाकार स्व. भिखारी ठाकुर जी ने भी संजोया, का आयोजन कराए जाने, देखे जाने पर जिन लोगों ने बेवजह सवाल उठाए थे , जिन मीडिया कर्मियों ने बिना जाने-समझे हाय-तौबा मचाई थी। वही लोग अब  सत्तापक्ष के इस विवादास्पद चहेते विधायक के द्वारा अपनी अय्याशी, अपनी दबंगई का खुलेआम मुजाहिरा किए जाने पर मौन हैं ? इस मामले पर सत्तापक्ष के लोगों की चुप्पी से ही साफ़ जाहिर होता है पूरे सत्तापक्ष का चाल-चरित्र और चेहरा इस विधायक सरीखा ही है।

रोहिणी आगे लिखती है-अफसोसजनक है कि इस मामले में हजारों लोगों के सामने नाचने को मजबूर एक महिला पर लुटायी जा रही नोटों की गड्डियों से कैसा महिला सम्मान हो रहा है ? ये महिला सम्मान की खोखली बातें करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री को क्यों नजर नहीं आ रहा है ? क्या "बेटी-बचाओ" का नारा देने वालों के शासन में खुलेआम हो रहा ये भोंड़ा प्रदर्शन, नारा देने वालों की खोखली नैतिकता व असलियत को उजागर नहीं करता है ?

बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह गोपालगंज में हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव में एक मुखिया के घर आयोजित उपनयन संस्कार (जनेऊ) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां रात को निजी समारोह में ‘मुजरा’ का आयोजन हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक समर्थकों के साथ बैठकर मुजरा देख रहे हैं और उनके समर्थक खुलेआम हथियार लहराते हुए नोट लुटा रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्तकियां डांस कर रही हैं और सामने बैठे विधायक मुस्कुराते हुए तालियां बजा रहे हैं। इसी दौरान पीछे खड़े उनके कुछ समर्थक फिल्मी गानों पर हाथों में रायफल और कट्टे लहराते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज पुलिस जांच में जुटी है।  मीरगंज और हथुआ थाना पुलिस वीडियो में हथियार लहराने वाले लोगों की पहचान करने में लगी है। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM