'जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया' RJD लठैत पार्टी, तेजस्वी के करीबी विधायक पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत के बयान पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है। वहीं उन्होंने राजद सांसद संजय यादव पर एक बार फिर राजद को बर्बाद करने और लालू परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है।

'जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया' RJD लठैत पार्टी, तेजस्वी के करीबी विधायक पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 10, 2026, 12:43:00 PM

आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत के बयान पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है। वहीं उन्होंने राजद सांसद संजय यादव पर एक बार फिर राजद को बर्बाद करने और लालू परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। रोहिणी आचार्य ने आरजेडी विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि इसको ही कहते हैं, जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना।   

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-इसको ही कहते हैं, जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना.. विधायक के द्वारा ये कहना कि  राजद लठैत पार्टी थी। बिल्कुल सामंती सोच वाला बयान है और ये लालू जी की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि विधायक विरोधियों और राजद में घुसपैठ कर बैठे विरोधियों के एजेंटों की शह एवं इशारे पर ऐसा बोल रहे हैं!

रोहिणी ने कहा-वर्षों से राजद में हैं विधायक, राजद के गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रहे। सांसदी का चुनाव भी राजद के सिंबल पर लड़ा , मगर उन्हें पहले कभी राजद के बारे में वो नजर नहीं आया जो अचानक आज नजर आने लगा ? 

रोहिणी आगे लिखती है-दुनिया जानती है कि लालू जी का राष्ट्रीय जनता दल गरीब-गुरबों-शोषितों-वंचितों का दल था। हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकार के लिए लड़ने, आवाज उठाने वाला दल था और गरीब विरोधी , सामजिक न्याय के विरोधियों के द्वारा ही राजद के बारे में ऐसा दुष्प्रचार किया गया। जैसा राजद के ये विधायक कर रहे हैं.. 

रोहिणी ने संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक जिस संजय यादव को राजद को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दे रहे हैं। उसने तो राजद को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया, लालू जी के परिवार में फूट डाल दी। उसकी ही वजह से संख्याबल के हिसाब से भी राजद लगातार चुनावों में पिछड़ता चला गया, संगठन संजय के दलालों-गुर्गों की गिरफ्त में आ कर कमजोर हो गया। अगर संजय यादव और उसके ऐसे ही किसी और में इतनी ही काबिलियत है, तो क्यों नहीं वो अपनी एक हाई-टेक पार्टी बना अपनी काबिलियत आजमा लेता?

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM