तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर रोहिणी आचार्य का सनसनीखेज खुलासा, नई पार्टी..परिवार में फूट..राजद बर्बाद

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजद सांसद संजय यादव पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाया है और उसे चैलेंज भी किया है।

तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर रोहिणी आचार्य का सनसनीखेज खुलासा, नई पार्टी..परिवार में फूट..राजद बर्बाद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 10, 2026, 1:07:00 PM

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार अपने भाई तेजस्वी यादव के फैसले पर सवाल उठा रही है। खासकर तेजस्वी यादव के करीबी राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर वह लगातार हमलावर रही हैं। इस बीच एक बार फिर रोहिणी आचार्य ने राजद सांसद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाया है और उसे चैलेंज भी किया है। आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत के बयान के बहाने रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर बड़ा हमला बोला है। 

 रोहिणी आचार्य ने संजय यादव को चैलेंज देते हुए कहा कि इतनी ही काबिलियत है तो क्यों नहीं वो अपनी एक हाई-टेक पार्टी बना अपनी काबिलियत आजमा लेता? रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-विधायक जिस संजय यादव को राजद को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दे रहे हैं। उसने तो राजद को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया, लालू जी के परिवार में फूट डाल दी। उसकी ही वजह से संख्याबल के हिसाब से भी राजद लगातार चुनावों में पिछड़ता चला गया। संगठन संजय के दलालों-गुर्गों की गिरफ्त में आ कर कमजोर हो गया।  रोहिणी ने आगे कहा कि अगर संजय यादव और उसके ऐसे ही किसी और में इतनी ही काबिलियत है , तो क्यों नहीं वो अपनी एक हाई-टेक पार्टी बना अपनी काबिलियत आजमा लेता?

दरअसल आरजेडी विधायक और तेजस्वी यादव के करीबी कुमार सर्वजीत  ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि संजय यादव ने राजद को लठैत पार्टी से हाई टेक्नोलॉजी बना दिया है। जिस पर रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि इसको ही कहते हैं, जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना.. विधायक के द्वारा ये कहना कि  राजद लठैत पार्टी थी। बिल्कुल सामंती सोच वाला बयान है और ये लालू जी की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि विधायक विरोधियों और राजद में घुसपैठ कर बैठे विरोधियों के एजेंटों की शह एवं इशारे पर ऐसा बोल रहे हैं!

 रोहिणी ने कहा-वर्षों से राजद में हैं विधायक, राजद के गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रहे। सांसदी का चुनाव भी राजद के सिंबल पर लड़ा , मगर उन्हें पहले कभी राजद के बारे में वो नजर नहीं आया जो अचानक आज नजर आने लगा ? रोहिणी आगे लिखती है-दुनिया जानती है कि लालू जी का राष्ट्रीय जनता दल गरीब-गुरबों-शोषितों-वंचितों का दल था। हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकार के लिए लड़ने, आवाज उठाने वाला दल था और गरीब विरोधी , सामजिक न्याय के विरोधियों के द्वारा ही राजद के बारे में ऐसा दुष्प्रचार किया गया। जैसा राजद के ये विधायक कर रहे हैं.. 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM