शिवचंद्र राम का इस्तीफा RJD ने किया नामंजूर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे पूर्व मंत्री

बिहार MLC चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज पूर्व मंत्री शिवचंद्र के इस्तीफे से राजद में हलचल तेज है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शिवचंद्र राम के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है।

शिवचंद्र राम का इस्तीफा RJD ने किया नामंजूर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे पूर्व मंत्री
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 09, 2026, 12:30:00 PM

बिहार MLC चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज पूर्व मंत्री शिवचंद्र के इस्तीफे से राजद में हलचल तेज है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शिवचंद्र राम के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने शिवचंद्र राम से मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व का संदेश पहुंचाया। राजद में शिवचंद्र राम का इस्तीफा नहीं होगा। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने जानकारी दी है।   

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के इस्तीफे को पार्टी ने खारिज कर दिया है। इस बीच राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने शिवचंद्र राम से मुलाकात की और पार्टी नेतृत्व का संदेश पहुंचाया। कुमार सर्वजीत ने कहा कि शिवचंद्र राम पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं।  उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। 

राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि शिवचंद्र राम का इस्तीफा पार्टी ने खारिज कर दिया है। शक्ति यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने आवेश में इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि राजद के पुराने सिपाही हैं पार्टी में बने रहेंगे। MLC टिकट नहीं मिलने पर शिवचंद्र राम ने नाराजगी जताई थी और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। 

बता दें कि सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने न सिर्फ प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद छोड़ा बल्कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री बेहद भावुक नजर आए और मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे। बताया जा रहा था कि शिवचंद्र राम बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे। बताया जा रहा था कि आरजेडी की ओर से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया था। हालांकि अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शिवचंद्र राम के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM