'नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे-धीरे हो रहा' निशांत की डिग्री और संपत्ति पर RJD का बड़ा हमला, फूटी कौड़ी कमाई...

बिहार एमएलसी चुनाव में नामांकन के हलफनामे में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की डिग्री और कमाई को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसको लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार के बेटे पर हमला बोला है और कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

'नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे-धीरे हो रहा' निशांत की डिग्री और संपत्ति पर RJD का बड़ा हमला, फूटी कौड़ी कमाई...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 10, 2026, 6:21:00 PM

बिहार एमएलसी चुनाव में नामांकन के हलफनामे में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की डिग्री और कमाई को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसको लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार के बेटे पर हमला बोला है और कई गंभीर सवाल उठाए हैं। निशांत के बहाने आरजेडी  राष्ट्रीय जनता दल ने उनके पिता पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है।   

राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाया है। निशांत कुमार के हलफनामे पर आरजेडी ने उनकी संपत्ति, आय के स्त्रोतों और शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया है। आरजेडी ने पूछा है कि ना नौकरी थी ना धंधा फिर करोड़ों की संपत्ति कहां से आ गई? 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा है-नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपने नामांकन के हलफनामे में अनेक प्रकार की करोड़ों की संपत्ति और दो-दो महंगी गाड़ियां भी दिखाई है। उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, जीवन में उम्होंने अभी तक किसी प्रकार की नौकरी और धंधा नहीं किया है और ना ही कोई फूटी कौड़ी कमाई?

फिर उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? हजारों वर्ग फीट का करोड़ों का आलीशान फ्लैट राजनीतिक सौदे में ललन सिंह से गिफ्ट के तौर पर प्राप्त किया लेकिन बाकी संपत्ति का स्रोत क्या है जबकि पिता भी तो राजा हरिश्चन्द्र के अवतार के भी अवतार है। ताउम्र दूसरों पर दोषारोपण करने वाले नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल ने आगे लिखा है-चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा! झांसाराम के बेटाराम भी दे रहे थे सबको झांसा!! अपनाया था चिराग पासवान वाला "तिकड़मी ट्रिक"!!बताया था "ढीले बेटाराम" को इंजीनियर! निकले केवल "लड़ झगड़कर 12वीं पास"!! ग्रेजुएट भी नहीं! चिराग पासवान ने भी किया था यही कांड!!

वहीं आरजेडी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव पर भी हमला बोला है और लिखा है-सुपौल का मंत्री बिजेंद्र यादव सदमे में है कि नीतीश कुमार का बेटा इंजीनियर तो छोड़ों स्नातक भी नहीं है, वह ठीक से बोलना तो दूर, अकेले चल भी नहीं पाता। उसकी जगह बिजेंद्र जी अब अपने बेटे को राजनीति में लांच करने के लिए नीतीश के पैर पकड़ रहे है।

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मात्र 12वीं पास हैं। एमएलसी चुनाव नामांकन के दौरान निशांत ने जो हलफनामा दिया है, उसमें यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने बीआईटी, मेसरा से इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा नहीं किया था। निशांत ने पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट पास करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मेसरा में एडमिशन तो लिया था, लेकिन 5 सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद उन्होंने कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया था। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM