RCP सिंह बोले- मेरा नीतीश कुमार के साथ 25 साल का रिश्ता, क्या JDU में होगी वापसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे अभिभावक हैं। लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रशासनिक और राजनीतिक साथ रहा है। 25 वर्षों में उन्होंने बिहार का जो विकास किया है वह ऐतिहासिक है।

RCP सिंह बोले- मेरा नीतीश कुमार के साथ 25 साल का रिश्ता, क्या JDU में होगी वापसी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 12, 2026, 11:17:00 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे अभिभावक हैं। लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रशासनिक और राजनीतिक साथ रहा है। 25 वर्षों में उन्होंने बिहार का जो विकास किया है वह ऐतिहासिक है। यह बात उन्होंने तब कही जब एक ही आयोजन में दोनों के बीच बात नहीं हुई। राज्य सभा चुनाव स पहले आरसीपी सिंह के बोल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कभी नीतीश कुमार के खिलाफ उनके तीखे बयान सुर्खियों में रहते थे। पूर्व नौकरशाह आरसीपी सिंह फिलहाल प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हैं।

रविवार को पटेल सेवा संघ की तरफ से दही-चूड़ा भोज के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दिनों पहुंचे। दोनों के पहुंचने की टाइमिंग में थोड़ा सा ही फर्क था। मंच पर भी दोनों एक साथ नहीं दिखे। लेकिन कार्यक्रम से निकलने के बाद आरसीपी सिंह ने जो बयान दिया वो चर्चा में है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है।

जब आरसीपी सिंह से सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह साथ आ सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि, खरमास के बाद आपकी जेडीयू में वापसी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया।

आरसीपी ने अपनी पार्टी भी बना ली थी। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे प्रशांत किशोर के साथ चले गए। जन सुराज पार्टी में उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनकी बेटी को टिकट दिया गया पर जन सुराज के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए। राज्यसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग करके केसी त्यागी भी चर्चा के केंद्र में हैं।

Trending News

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM