'भाजपा की सरकार अच्छी तरह से समझ लें' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रोहिणी आचार्य का सबसे बड़ा हमला

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर निशाना साधा है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़े नामों को बचाने का आरोप लगाया है।

'भाजपा की सरकार अच्छी तरह से समझ लें' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रोहिणी आचार्य का सबसे बड़ा हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 26, 2026, 2:20:00 PM

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर निशाना साधा है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़े नामों को बचाने का आरोप लगाया है। FIR में शीर्ष ट्रस्ट पदाधिकारियों के नाम नहीं होने पर रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाया है और कहा है कि क्या जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहेगा। साथ ही रोहिणी आचार्य ने सरकार पर मामले में लीपापोती करने का आरोप भी लगाया है।  

 आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अयोध्या चढ़ावा विवाद पर सोशल मीडिया पर कटाक्ष किया है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-प्रभु श्रीराम के नाम पर लूट मचाने वाले बड़े लूटेरों को दे दी गयी छूट ? हैरानी की बात है राम मंदिर, अयोध्या के चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर तो दर्ज की गयी, मगर बड़े नामों, जिन पर मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उनका नाम एफआईआर में नहीं डाला गया  , क्या जांच व् न्याय की सीढ़ियां ऊपर तक नहीं जातीं ? एफआईआर है या आई-वाश ? 

रोहिणी आगे लिखती है-एफआईआर में छोटे नामों की भीड़ है, असली चपत लगाने वाले चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों पर एफआईआर दर्ज नहीं होना महज संयोग है या बड़े नामों, असली गुनहगारों को बचाने की रणनीति ? जब सवाल जवाबदेही, गुनाह तय होने का हो, तब सबसे बड़ा सवाल यही बनता है कि आखिर जिनके हाथों में मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गयी , जो मंदिर के सर्वेसर्वा बने बैठे थे , उनको कानूनी दायरे से बाहर क्यों रखा गया ?

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा है-प्रभु श्रीराम में अटूट आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों का सवाल है कि अगर जिम्मेदारी शीर्ष पर है, तो जवाबदेही भी वहीं से क्यों नहीं शुरू होती ? इस मामले की लीपापोती में जुटी भाजपा की सरकार को ये बात अच्छी तरह से समझ लेनी होगी कि एफआईआर में नाम नहीं होना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं है, बल्कि इससे शक की सुई और ज्यादा गहरा रही है और आज नहीं तो कल असली गुनहगारों का पर्दाफाश हो कर ही रहेगा। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM