पूर्वांचल तक पहुंची सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की जांच, STF ने तीन संदिग्धों को दबोचा

पूर्वांचल तक पहुंची सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की जांच, STF ने तीन संदिग्धों को दबोचा

 पूर्वांचल तक पहुंची सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की जांच, STF ने तीन संदिग्धों को दबोचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 11, 2026, 11:12:00 AM

पश्चिम बंगाल में चर्चित पीए हत्याकांड की जांच अब बिहार और पूर्वांचल के कई इलाकों तक फैलती दिखाई दे रही है। मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बिहार के बक्सर जिले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक कथित शार्प शूटर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की टीम पिछले दो दिनों से बक्सर में डेरा डाले हुए थी। जांच के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी इलाके में छापेमारी की गई, जहां से विक्की मौर्या और मयंक मिश्रा नामक दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस या बंगाल एसटीएफ की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस हत्याकांड के तार बिहार के बक्सर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और जिनका सिलीगुड़ी से संपर्क रहा है। इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया।

इसी क्रम में पुलिस ने विशाल श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति से भी पूछताछ की। उसका आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सिलीगुड़ी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है। इसी सुराग के बाद जांच एजेंसियां अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क खंगाल रही हैं।

उधर, अयोध्या से गिरफ्तार किए गए राज सिंह को इस मामले का अहम किरदार माना जा रहा है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला राज सिंह लंबे समय से बक्सर में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

फिलहाल, पश्चिम बंगाल एसटीएफ पूरे मामले में बेहद सतर्कता बरत रही है और जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से बच रही है। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM