प्रशांत किशोर 15 जनवरी से 'बिहार नवनिर्माण संकल्प यात्रा' पर निकलेंगे, नीतीश की सबसे बड़ी शक्ति पर करेंगे वार

चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर खरमास के बाद 15 जनवरी से बिहार में संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं

प्रशांत किशोर 15 जनवरी से 'बिहार नवनिर्माण संकल्प यात्रा' पर निकलेंगे, नीतीश की सबसे बड़ी शक्ति पर करेंगे वार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 13, 2026, 9:27:00 AM

चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर खरमास के बाद 15 जनवरी से बिहार में संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य जिन महिलाओं को 10-10 हजार रुपये नीतीश सरकार ने दिए हैं, उनको 2-2 लाख रुपये दिलवाना है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस यात्रा का सीधा असर एनडीए सरकार पर पड़ सकता है.

प्रशांत किशोर का मुख्य निशाना वे महिलाएं हैं, जिन्हें चुनाव से पहले सरकार ने 10-10 हजार रुपये दिए थे. पीके का दावा है कि एनडीए ने चुनाव से पहले 1.5 करोड़ महिलाओं को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था. अब प्रशांत किशोर इन महिलाओं से फॉर्म भरवाकर सरकार पर इस राशि को देने के लिए दबाव बनाएंगे.

बिहार नवनिर्माण संकल्प यात्रा' के जरिए पीके और जन सुराज की टीम बिहार के 1,18,000 वार्ड में उन महिलाओं से मिलेगी, जिनको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये मिल चुके हैं. पीके की नजर नीतीश के महिला वोट बैंक को साधने की है.

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमारे नेता प्रशांत किशोर का बिहार दौरा जारी रहेगा. इलेक्टेड नेताओं से मिलकर प्रशांत किशोर उन्हें भविष्य की सियासत के गुर सिखाएंगे. प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी कैसे और मजबूत हो.

पीके की यात्रा के अगल दिन यानी कि 16 जनवरी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरुआत होगी. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से सात निश्चय 2 और हाल में घोषित सात निश्चय योजना 3 के कार्यों की जमीनी समीक्षा करना है. सीएम जिलों में जाकर परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे. साथ ही नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

Trending News

रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 25, 2026, 12:49:00 PM
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
Jul 25, 2026, 12:42:00 PM
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
Jul 25, 2026, 12:40:00 PM
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
Jul 25, 2026, 12:36:00 PM
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Jul 25, 2026, 12:24:00 PM
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM