तीसरी शादी की अटकलों पर पवन सिंह के चाचा बोले- तलाक केस निपटेगा तो होगी शादी, 1-2 महीना रुकिए

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह बना है उनका 40वां जन्मदिन, जिसे उन्होंने लखनऊ में सेलिब्रेट किया। इस बर्थ-डे सेलिब्रेशन से सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और पवन सिंह की तीसरी शादी क

तीसरी शादी की अटकलों पर पवन सिंह के चाचा बोले- तलाक केस निपटेगा तो होगी शादी, 1-2 महीना रुकिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 07, 2026, 12:48:00 PM

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह बना है उनका 40वां जन्मदिन, जिसे उन्होंने लखनऊ में सेलिब्रेट किया। इस बर्थ-डे सेलिब्रेशन से सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती पवन सिंह को केक खिलाती नजर आ रही है। इस दौरान युवती के हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर साफ दिखाई दे रहा है। बस फिर क्या था, इंटरनेट यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या पवन सिंह ने चुपचाप तीसरी शादी कर ली है।

हालांकि, इन तमाम अटकलों पर अब पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह ने साफ शब्दों में विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने तीसरी शादी की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। अशोक सिंह का कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर जो कुछ भी चल रहा है, वह यूट्यूबर्स की देन है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

पवन सिंह के चाचा ने यह भी कहा कि शादी कोई बच्चों का खेल नहीं है, जो बिना परिवार और बड़े-बुजुर्गों की जानकारी के कर ली जाए। अगर ऐसी कोई बात होती, तो परिवार को जरूर पता होता। उन्होंने यह भी साफ किया कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला अभी फैमिली कोर्ट में चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई 29 जनवरी को होनी है। जब तक उस मामले में फैसला नहीं आ जाता, तब तक किसी भी शादी की बात करना गलत है।

वायरल वीडियो में दिख रही लड़की को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक सिंह ने कहा कि वह कोई हीरोइन हो सकती है। पार्टी में कौन कहां से आता है, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती। सभी मेहमानों को जानना भी जरूरी नहीं है।

शादी को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। मामला एक-दो महीने में सुलझ जाएगा, उसके बाद ही आगे कुछ तय होगा। फिलहाल पवन सिंह की तीसरी शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

Trending News

BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM