पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। बांकीपुर सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान होगा। जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 02, 2026, 2:00:00 PM

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने  उपचुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। बांकीपुर सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान होगा। जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 6 जुलाई से 13 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 16 जुलाई तक अपना नामांकन वापस लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी सामने सामने होंगे। क्योंकि तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद प्रशांत किशोर भी संगठन को फिर से एक्टिव करने में जुटे हैं और यह भी कहा था कि यदि पार्टी के भीतर सहमति बनी तो वह स्वयं भी इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान

अधिसूचना जारी- 6 जुलाई 

नामांकन की अंतिम तिथि-13 जुलाई

नामांकन पत्रों की जांच-14 जुलाई

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि-16 जुलाई

मतदान- 30 जुलाई

परिणाम- 3 अगस्त

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां से भाजपा नेता नीतिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती रही है। भाजपा के सामने अपनी पारंपरिक सीट बरकरार रखने की चुनौती होगी, वहीं महागठबंधन इस सीट पर जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगा। राजद इस सीट पर जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगा। वहीं राजद से अलग हो चुके तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की ओर से वीणा मानवी को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी बांकीपुर उपचुनाव में उतरने की बात कह चुके हैं। ऐसे में बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM