पटना का नाम बदलकर फिर से 'पाटलिपुत्र' किया जाना चाहिए, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में रखी मांग

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान बिहार से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया गया.

पटना का नाम बदलकर फिर से 'पाटलिपुत्र' किया जाना चाहिए, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में रखी मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 04, 2026, 7:05:00 PM

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान बिहार से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया गया. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राजधानी पटना का नाम बदलकर दोबारा 'पाटलिपुत्र' किए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, तब अपने गौरवशाली इतिहास को याद करना और उसे सम्मान देना भी जरूरी है.

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि जब हम अपने पूर्वजों के योगदान को याद करते हैं, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. यही प्रेरणा विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाती है. राष्ट्रपति के शब्द हमें उस दौर की याद दिलाते हैं, जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था.

उपेंद्र कुशवाहा ने मौर्य काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भारत की सीमाएं बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और अफगानिस्तान तक फैली हुई थीं. उस दौर में बिहार का गौरव पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा था. उन्होंने कहा कि मौर्य साम्राज्य के चिन्ह आज भी हमारे सामने मौजूद हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि इतिहास पर जमी धूल को साफ करें और उस गौरव को फिर से जीवंत बनाएं.

सदन में अपनी बात रखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने शहरों के नाम बदलने का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि कलकत्ता का नाम कोलकाता किया गया. उड़ीसा का नाम ओडिशा हुआ. बंबई का नाम मुंबई रखा गया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने शहरों के नाम बदले जा सकते हैं, तो पटना का नाम पाटलिपुत्र क्यों नहीं किया जा सकता.

भारत में किसी शहर का नाम बदलने के लिए पहले राज्य सरकार को विधानसभा में प्रस्ताव पास करना होता है. इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है. इस प्रक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनापत्ति जरूरी होती है. साथ ही रेल मंत्रालय, डाक विभाग, इंटेलिजेंस ब्यूरो और सर्वे ऑफ इंडिया से भी सहमति ली जाती है. सभी विभागों की हरी झंडी के बाद ही नाम बदलने की अधिसूचना जारी होती है.

Trending News

दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM