पटना NEET छात्रा मौत केस में DGP का बड़ा एक्शन, हॉस्टल पर गिरेगी गाज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है

पटना NEET छात्रा मौत केस में DGP का बड़ा एक्शन, हॉस्टल पर गिरेगी गाज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 05, 2026, 11:56:00 AM

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. SSP और IG द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने के बाद बिहार के DGP विनय कुमार ने इस घटना पर कहा कि इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस में शंभू गर्ल्स हॉस्टल का लाइसेंस कैंसिल होगा। साथ ही हॉस्टल की संचालिका पटना में कोई भी हॉस्टल रन नहीं कर पाएंगी। बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि गर्ल्स हॉस्टल मैनेजमेंट से बड़ी लापरवाही हुई है इसलिए उनपर एक्शन लिया जाएगा।

DGP विनय कुमार ने कहा कि किसी भी हॉस्टल में होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना को देना मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है. यह केवल नियम नहीं, बल्कि बच्चियों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य से जुड़ा मामला है.

DGP ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सूचना देने में काफी देर हुई. छात्रा की मौत के बाद हॉस्टल संचालिका ने पहले बच्ची के माता-पिता को जानकारी दी, लेकिन पुलिस को बिल्कुल भी सूचना नहीं दी गई. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित हॉस्टल के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया गया है. हॉस्टल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और संचालिका को भविष्य में पटना में कोई भी हॉस्टल चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. DGP ने कहा, “She cannot run any hostel in Patna.”

हॉस्टलों के नियमों को लेकर DGP ने कहा कि राज्य में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी जांच के दौरान पता चला कि बड़ी संख्या में छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग के लिए हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में हॉस्टल का माहौल स्वस्थ होना बेहद जरूरी है.

Trending News

लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM