फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, CM सम्राट के ऐलान से अधिकारियों में हड़कंप

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। और साफ़ कहा है कि फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, CM सम्राट के ऐलान से अधिकारियों में हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 26, 2026, 2:05:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। और साफ़ कहा है कि फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। मुंगेर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई योजनाओं की सौगात दी। साथ ही प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया। 

रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे, जहां असरगंज प्रखंड के बैजलपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास योजनाओं की सौगात दी और साथ ही दो टूक शब्दों में प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा। अगर कोई भी अधिकारी एक महीने से अधिक समय तक किसी फाइल को दबाकर रखता है, तो उस पर सीधे एक्शन लिया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर की मॉनिटरिंग  अब मुख्यमंत्री कार्यालय खुद करेगा। क्योंकि ब्लॉक और अंचल स्तर पर कामकाज में अक्सर गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं।  इससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेज होगा और जवाबदेही भी तय होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा-'सहयोग कार्यक्रम' के तहत पूरे प्रदेश में पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। हर महीने दो दिन पंचायत में अधिकारी मौजूद रहेंगे और वहीं समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

अतिक्रमण के खिलाफ भी सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी का भी घर क्यों न हो। उन्होंने यहां तक कहा कि तारापुर में उनके अपने घर पर भी प्रशासन की कार्रवाई चल रही है, जो यह साबित करता है कि कानून सबके लिए बराबर है।

इससे पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें इस इलाके से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। सीएम ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी सौंपी है और अब उनका लक्ष्य राज्य को तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ाना है। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM