नीतीश कुमार तख्त पटना साहिब में हुए नतमस्तक, कहा-आज वह मुख्यमंत्री नहीं हैं लेकिन....

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज तख्त पटना साहिब में नतमस्क हुए। वहीं नीतीश कुमार ने खुसरूपुर के जगदम्बा धाम में भी पूजा-अर्चना की।

नीतीश कुमार तख्त पटना साहिब में हुए नतमस्तक, कहा-आज वह मुख्यमंत्री नहीं हैं लेकिन....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 3:41:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार को तख्त पटना साहिब में नतमस्क हुए। इस मौके पर तख्त पटना साहिब के हेड ग्रन्थी साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया।

नीतीश कुमार ने खुसरूपुर के जगदम्बा धाम में भी पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। खुसरूपुर स्थित जगदम्बा धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। पूर्व सीएम ने धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया।

जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरकर गुरु महाराज का शुकराना किया। इस दौरान उन्होंने प्रबन्धक कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान उनके कार्यकाल में शुरु किए गए मल्टीलैवल पार्किंग सहित अन्य प्रोजैक्ट के बारे में जानकारी ली कि किस प्रकार से निर्माण कार्य चल रहे हैं और उन्हें और तेजी से कैसे किया जाए। 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी ताकि संगत आने वाले समय में और अधिक सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भले ही वह बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर नहीं हैं, पर उनकी आस्था आज भी पूरी तरह से गुरुघर को समर्पित है। जिसके चलते वह गुरुघर की सेवाएं करते रहेंगे। इसी के चलते वह आज गुरुघर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM