नितिन नबीन इस दिन संभालेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा की लेंगे जगह

भारतीय जनता पार्टी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे

नितिन नबीन इस दिन संभालेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा की लेंगे जगह
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 13, 2026, 2:08:00 PM

भारतीय जनता पार्टी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इनमें मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। नितिन नबीन अभी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खरमास समाप्त होने के बाद नबीन बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले दिग्गजों में से एक थे।

नितिन नबीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के बाद से ही पार्टी के बड़े नेताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। ऐसे में 20 जनवरी को होने वाला बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव महज एक औपचारिकता माना जा रहा है। इसी के साथ बीजेपी में कई बड़े बदलाव की भी तैयारी है। नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरे समर्थन से, 46 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

नितिन नबीन को जिम्मेदारी मिलते ही माना जा रहा कि पार्टी में युवा जोश और अनुभवी नेताओं का एक अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा और अगले दिन चुनाव संपन्न होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले दिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। उन्हें 15 दिसंबर को बीजेपी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था, लेकिन 'खरमास' के कारण उनके औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई।

नितिन नबीन दिवंगत बीजेपी नेता और पूर्व बीजेपी विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। उन्हें पार्टी में लगभग दो दशक का संगठनात्मक अनुभव है। नितिन नबीन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनका अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

Trending News

रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 25, 2026, 12:49:00 PM
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
Jul 25, 2026, 12:42:00 PM
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
Jul 25, 2026, 12:40:00 PM
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
Jul 25, 2026, 12:36:00 PM
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Jul 25, 2026, 12:24:00 PM
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM