नीट छात्रा मौत मामला: बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद परिसर में आज सियासी पारा चरम पर नजर आया। नीट छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया

नीट छात्रा मौत मामला: बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 05, 2026, 1:08:00 PM

बिहार विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद परिसर में आज सियासी पारा चरम पर नजर आया। नीट छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस मामले पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्य हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते दिखे। महिला सदस्यों ने “बिहार की बेटी को इंसाफ चाहिए” और “दोषियों को सख्त से सख्त सजा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार का शायद ही कोई जिला बचा हो, जहां महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं नहीं हो रही हों। उन्होंने कहा कि जहानाबाद की नीट छात्रा के मामले में पहले पुलिस ने जांच की, फिर सरकार ने लीपापोती करते हुए मामले को दबाने की कोशिश की और बाद में मजबूरी में जांच सीबीआई को सौंप दी।

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे किसी मंत्री या सत्ताधारी दल के नेता का बेटा शामिल हो सकता है, इसी वजह से सरकार पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीबीआई भी सरकार के अधीन है, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

विपक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक छात्रा को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं सरकार की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है। ऐसे में नीट छात्रा की मौत का मामला एक बार फिर बिहार की सियासत के केंद्र में आ गया है।

Trending News

लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM