नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 5 मार्च को राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति की

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 06, 2026, 8:19:00 AM

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 5 मार्च को राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति की. नंद किशोर यादव के पास राजनीति का लंबा अनुभव है. वो बिहार सरकार में मंत्री, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. उनकी जगह पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया था. वो लगातार सात बार विधायक बने थे.

बिहार बीजेपी के चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा, "नागालैंड के राज्यपाल के रूप में बिहार के वरिष्ठ नेता श्री नंद किशोर यादव जी को नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से नागालैंड राज्य विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा. आपको सफल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं!"

बाजपट्टी से विधायक रामेश्वर कुमार महतो ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नंद किशोर यादव जी को नागालैंड के राज्यपाल पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.

बीजेपी की सांसद संगीता यादव ने कहा, "वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नन्द किशोर यादव जी को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सरल, सौम्य एवं कौशलपूर्ण नेतृत्व निश्चित ही राज्यपाल के रूप में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करती हूं."

Trending News

बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM