मुकेश सहनी बोले- दिल्ली जा रहा हूं, सारे डॉक्टर वहां हैं, वहीं सही इलाज हो जाएगा

पटना एयरपोर्ट पर मुकेश सहनी ने पत्रकारों से कहा, 'महागठबंधन थोड़ा सा अस्वस्थ हुआ है। सभी डॉक्टर दिल्ली में हैं। दिल्ली जाकर सही डॉक्टर के पास सही इलाज हो जाएगा।'

मुकेश सहनी बोले- दिल्ली जा रहा हूं, सारे डॉक्टर वहां हैं, वहीं सही इलाज हो जाएगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 7:46:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच मतभेद की खबरों के बाद अब वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की नाराजगी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सहनी सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की उपेक्षा से नाराज हैं। इसी बीच वे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा, “आप जो कह रहे हैं, थोड़ा सा महागठबंधन अस्वस्थ हुआ है। अब हम दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि सभी डॉक्टर वहीं मौजूद हैं। वहां बेहतर उपचार होगा और स्वस्थ होकर हम सभी पटना लौटेंगे।” उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है।

सहनी का यह बयान संकेत देता है कि महागठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। सूत्रों के अनुसार, वीआईपी को अपेक्षित सीटें नहीं मिल रही हैं, जिस कारण पार्टी नाराज है। वहीं, महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि बातचीत जारी है और जल्द ही सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। अब सबकी नजरें दिल्ली पर टिकी हैं, जहां मुकेश सहनी की “राजनीतिक चिकित्सा” से महागठबंधन को कितना “स्वास्थ्य लाभ” मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM