भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 15 के बाद दौड़ेगी मेट्रो, 10 मार्च को CMRS टीम करेगी निरीक्षण

पटना में मेट्रो परियोजना को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। राजधानी में भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच 15 मार्च के बाद से मेट्रो परिचालन शुरू होने की तैयारी चल रही है।

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 15 के बाद दौड़ेगी मेट्रो, 10 मार्च को CMRS टीम करेगी निरीक्षण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 06, 2026, 9:17:00 AM

पटना में मेट्रो परियोजना को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। राजधानी में भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच 15 मार्च के बाद से मेट्रो परिचालन शुरू होने की तैयारी चल रही है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी करीब 2.75 किलोमीटर है और यह पूरा ट्रैक एलिवेटेड यानी ऊंचाई पर बनाया गया है।

मेट्रो संचालन शुरू करने से पहले 10 मार्च को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी यानी सीएमआरएस की टीम पटना पहुंचेगी। यह टीम नए एलिवेटेड ट्रैक का निरीक्षण करेगी और मेट्रो ट्रेन चलाकर उसकी सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का परीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान अगर कोई कमी या तकनीकी खामी सामने आती है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर दूर करना होगा।

दरअसल, इस ट्रैक पर 26 फरवरी को ट्रायल रन भी किया जा चुका है। ट्रायल के दौरान जो भी कमियां सामने आई थीं, उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने ठीक कर दिया है। अब सीएमआरएस की टीम की अंतिम जांच के बाद ही मेट्रो संचालन की औपचारिक अनुमति मिलेगी। इसके बाद ही उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी।

हालांकि, भूतनाथ स्टेशन से चलने वाली मेट्रो फिलहाल खेमनीचक स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यहां एक्सचेंज स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जारी है और इसे पूरा होने में कुछ समय लगेगा। इसलिए अभी खेमनीचक स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

बता दें कि पटना में कुल 31.9 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब 13,365 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

फिलहाल पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक 3.45 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो का परिचालन हो रहा है। इस रूट पर भूतनाथ, जीरोमाइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिल रही है।

वहीं, जब पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक मेट्रो चलने लगेगी, तब यात्रियों को मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरोमाइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल — इन चार स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल जाएगी। 


Trending News

बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM