'मातृ शक्ति आभार-समृद्ध बिहार का आधार' कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज

पटना के रविन्द्र भवन में आज बिहार सरकार के नव-नियुक्त मंत्रीगणों के अभिनंदन सह "मातृ शक्ति आभार — समृद्ध बिहार के आधार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया

'मातृ शक्ति आभार-समृद्ध बिहार का आधार' कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 06, 2026, 6:39:00 PM

पटना: पटना के रविन्द्र भवन में आज बिहार सरकार के नव-नियुक्त मंत्रीगणों के अभिनंदन सह "मातृ शक्ति आभार — समृद्ध बिहार के आधार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए और मातृशक्ति का वंदन करते हुए उस शक्ति का आभार जताया। 

‎कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक श्लोक को उद्धृत करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में अत्यंत स्पष्ट कहा गया है— कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:" अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं देवत्व का वास होता है।

‎उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और समर्पण को नमन करते हुए समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

‎उन्होंने कहा, "निस्संदेह, मातृ शक्ति के योगदान के बिना विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कल्पना अधूरी है। सरकार भी मातृशक्ति को सबल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिसका प्रतिफल भी अब देखने को मिल रहा है।" 

‎इधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि मातृशक्ति मात्र एक कल्पना नहीं है बल्कि समाज की शक्ति, परिवार की आधारशिला और विकास की प्रेरणा ही हमारी मातृशक्ति है, जो बिहार को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाती है।

‎उन्होंने कहा कि इस संवाद से हम न केवल उस शक्ति का आभार जता रहे हैं बल्कि यह एक नई सोच, नया संकल्प और नया बिहार का संकल्प भी है। 

‎राज्यसभा सांसद सह बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि बिहार की मातृशक्ति ने कई मौकों पर दिखा दिया है, वे चुनेंगी उन्हें ही, जिन्होंने उनके सम्मान और सुरक्षा की रक्षा की है। हाल में ही सम्पन्न विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति ने एनडीए को फिर से सत्ता तक पहुँचाया। 

‎बिहार के उद्योग मंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार ही नहीं, देश की मातृशक्ति का विश्वास एनडीए पर है। एनडीए ने इस विश्वास को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बिना प्रदेश का विकास असंभव है। 

‎इस कार्यक्रम की संयोजक सजल झा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज हम मातृशक्ति का आभार जताने के साथ विकसित बिहार के संकल्प को दोहराने के लिए इकट्ठा हुए हैं। 

‎इस कार्यक्रम में मंत्री नारायण प्रसाद, मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक गायत्री देवी, संजय गुप्ता, छोटी कुमारी, विधानपार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधानपार्षद किरण घई, चंद्रमुखी देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर, पिंकी कुशवाहा, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, शोभा सिंह, मीना झा, सीमा शर्मा, दिव्या गुंजन, स्वाति कुमारी सिन्हा, रागनी रानी, नीतू चौबे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Trending News

BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM