लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, बोले-हर दोषी को सजा दिलाएंगे

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 22 जून को हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की

लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, बोले-हर दोषी को सजा दिलाएंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 28, 2026, 4:26:00 PM

  1. -यूपी के बस्ती पहुंचे मुकेश सहनी, कहा-निर्दोष नहीं, लेकिन हर गुनहगार की गिरफ्तारी हो
  2. - 'न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी', लक्ष्मण निषाद के परिजनों को मुकेश सहनी का भरोसा
  3. - वीआईपी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, केस की निगरानी के लिए वकील भी देगी : मुकेश सहनी
  4. - लक्ष्मण निषाद हत्याकांड : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 22 जून को हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वीआईपी न्याय की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

गांव में मौजूद पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि हत्या केवल दो लोगों ने नहीं की होगी। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करते हुए घटना में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, लेकिन जो भी दोषी हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए।

मुकेश सहनी ने कहा कि पीड़ित परिवार पहले भी हिंसा का शिकार हो चुका है। उन्होंने बताया कि लगभग 10-15 वर्ष पूर्व इसी परिवार के मुखिया की भी हत्या हुई थी तथा कुछ दिन पहले भी विवाद की घटना सामने आई थी। यदि उस समय प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करता तो संभवतः इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी साक्ष्यों को मजबूती के साथ संकलित किया जाए ताकि न्यायालय में कोई भी दोषी कानूनी प्रक्रिया का लाभ उठाकर बच न सके। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी की ओर से भी एक अनुभवी अधिवक्ता की व्यवस्था की जाएगी, जो पूरे मामले की प्रभावी पैरवी करेंगे और केस की नियमित निगरानी करेंगे।

मुकेश सहनी ने ग्रामीणों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई कानून के दायरे में रहकर ही लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब लोगों को समय पर न्याय नहीं मिलता, तब समाज में असंतोष पैदा होता है। इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाए, जिससे कानून का भय बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने गांव के प्रबुद्ध लोगों से दस सदस्यों की एक निगरानी समिति बनाने का सुझाव भी दिया, जो समय-समय पर मुकदमे की प्रगति पर नजर रखे। अंत में उन्होंने कहा कि पूरा निषाद समाज और वीआईपी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा न्याय मिलने तक यह संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM