लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सैयद फैसल अली, बोले- भारत रत्न के सबसे बड़े हकदार RJD सुप्रीमो

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में उन्होंने आंखों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करवाया था

लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सैयद फैसल अली, बोले- भारत रत्न के सबसे बड़े हकदार RJD सुप्रीमो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 11, 2026, 4:00:00 PM

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में उन्होंने आंखों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करवाया था। पटना पहुंचते ही राबड़ी आवास पर नेताओं और समर्थकों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जानने पहुंचे। इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य सैयद फैसल अली भी लालू यादव से मिलने पहुंचे।

मुलाकात के बाद सैयद फैसल अली ने लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग तेज कर दी। उन्होंने कहा कि अगर आज देश में कोई सबसे बड़ा भारत रत्न का दावेदार है, तो वह लालू प्रसाद यादव हैं। फैसल अली ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में भाजपा उन लोगों को सम्मान दे रही है, जिन पर गंभीर आरोप रहे हैं, जबकि सामाजिक न्याय और समानता के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज में बराबरी, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है। उनके शासनकाल में जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं हुआ। सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखा गया। यही वजह है कि आज भी लालू यादव करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं और सामाजिक न्याय की राजनीति के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर फैसल अली ने कहा कि इस पर पहले उनकी पार्टी को एक राय बनानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर सम्मान का अपना एक मापदंड होता है।

वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय होने के बाद सत्ता पक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग पर फैसल अली ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगे थे, तब क्या उनसे इस्तीफा लिया गया था? उन्होंने इसे पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बताया। तेजस्वी यादव को लेकर उठे सवालों पर फैसल अली ने कहा कि तेजस्वी न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेताओं में शामिल हैं और जनता का भरोसा उनके साथ है।

Trending News

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM