कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल' अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप हुए भावुक, ''पापा आपको मेरी उम्र लग जाए'' रोहिणी ने ये लिखा...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल' अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप हुए भावुक, ''पापा आपको मेरी उम्र लग जाए'' रोहिणी ने ये लिखा...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 11, 2026, 12:35:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। इस पारिवारिक उत्सव में तेजस्वी यादव की बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।  आज सभी जिलों में राजद कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी। तेज प्रताप ने लिखा-पापा आप महान इंसान हो। आपको मेरी भी उम्र लग जाए। 

कुछ महीने पहले तेज प्रताप को लालू यादव ने घर से निकाला था। अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने भावुक पोस्ट किया है। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है-जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पापा। आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं।'

तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को एक महान इंसान और उनके लिए प्रेरणा बताते हुएलिखा कि पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया। सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

तेज प्रताप ने आगे लिखा-मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया। मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें। भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें। अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है। आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

वहीं रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा है-आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ पापा .. हैप्पी बर्थडे 

वहीं लालू यादव के जन्मदिन पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी का आज जन्मदिन है। आज जन्मदिन के अवसर पर बिहार के लोगों की ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं आ रहीं हैं। हम सब लोग चाहेंगे कि लालू जी के मार्गदर्शन में बिहार को आगे बढ़ाते रहे। तेजस्वी ने यह भी कहा कि इस खास मौके पर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM