बर्थडे पर खूब गरजीं लालू यादव की बेटियां, सम्राट सरकार पर जमकर बरसीं रागिनी-मीसा, 'बिहार की जनता लालू प्रसाद के साथ'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आरजेडी में जश्न का माहौल है। राजद सांसद मीसा भारती और रागिनी यादव ने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

बर्थडे पर खूब गरजीं लालू यादव की बेटियां, सम्राट सरकार पर जमकर बरसीं रागिनी-मीसा, 'बिहार की जनता लालू प्रसाद के साथ'
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 11, 2026, 2:22:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आरजेडी में जश्न का माहौल है। इस मौके पर राबड़ी आवास में भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की  बेटियां सम्राट सरकार पर खूब गरजी। राजद सांसद मीसा भारती और रागिनी यादव ने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। 

 लालू यादव की बेटी रागिनी यादव ने कहा कि उनकी कामना है कि हमारी उम्र भी पिताजी को लग जाए और वे हजारों साल जिएं। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ी है। रागिनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए  कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव मिलने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

लालू परिवार की सुरक्षा कटौती को लेकर रागिनी यादव ने कहा कि सुरक्षा में कटौती कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं लालू यादव की बड़ी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है और पूरा राष्ट्रीय जनता दल तथा बिहार की जनता उनके साथ है। मीसा भारती ने सम्राट सरकार ने हमला बोलते हुए कहा कि सरकार न तो रोजगार देने में सफल रही है, न ही पलायन और महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब केवल नेताओं के बंगले खाली कराने और सुरक्षा घटाने जैसे काम ही बचे हैं। मीसा भारती ने कहा कि पिछले छह दिनों से राजद कार्यकर्ता उनके परिवार और पार्टी नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। इस पारिवारिक उत्सव में तेजस्वी यादव की बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

वहीं तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी। लालू यादव के जन्मदिन को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर तथा आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर बड़े ही धूमधाम से अपने नेता का जन्मदिन मनाया जा रहा है। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM