चिराग पासवान ने बताया सामाजिक न्याय का पुरोधा, लालू यादव के जन्मदिन पर सीएम सम्राट क्या बोले?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने लालू यादव को बधाई दी है।

चिराग पासवान ने बताया सामाजिक न्याय का पुरोधा, लालू यादव के जन्मदिन पर सीएम सम्राट क्या बोले?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 11, 2026, 1:07:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है।  इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने लालू यादव को  बधाई दी है। दोनों नेताओं ने स्वस्थ, दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की है। चिराग पासवान ने लालू यादव को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया है।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लालू यादव को शुभकामनाएं दी हैं।  उन्होंने लिखा-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं। 

वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लालू यादव को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया है।  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक्स पर लिखा है-सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

चिराग पासवान ने लिखा है-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं। वहीं लालू यादव को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी बधाई दी है। मांझी ने एक्स पर लिखा है-राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। 

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। इस पारिवारिक उत्सव में तेजस्वी यादव की बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।  आज सभी जिलों में राजद कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी कार्यालय को भी इस अवसर पर सजाया गया है और आज 79 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। कई कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और जश्न में शामिल हुए।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM