लालू-राबड़ी और तेजस्वी के बाद अब तेज प्रताप ने भी लौटाई सुरक्षा, 'परिवार' के साथ आकर सम्राट सरकार को दी चेतावनी

बिहार में सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। परिवार के साथ खड़े तेज प्रताप ने एकजुटता दिखाते हुए सरकारी सुरक्षा वापस कर दी।

लालू-राबड़ी और तेजस्वी के बाद अब तेज प्रताप ने भी लौटाई सुरक्षा, 'परिवार' के साथ आकर सम्राट सरकार को दी चेतावनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 5:58:00 PM

बिहार में सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। परिवार के साथ खड़े तेज प्रताप ने एकजुटता दिखाते हुए सरकारी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बिहार सरकार को वापस कर दी। साथ ही सम्राट सरकार को चेतावनी भी दी है। बीते दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दी थी।   जिसको लेकर बिहार की सियासत में घमासान भी देखने को मिला।

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। तेज प्रताप यादव को बिहार सरकार की तरफ से एक बॉडीगार्ड दिया गया था, जिसे अब सुरक्षा से वापस लौटा दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के चीफ और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल चलाते हैं। उन्होंने अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बिहार सरकार को वापस कर दी।

बिहार लौटते ही तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा वापस करने का फैसला किया है। पहले से सरकार के संज्ञान में यह मामला था। साथ ही तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर है। विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी।

तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा  लौटाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा है-जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी। अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

बता दें कि बीते दिनों बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में कटौती की थी। इसके विरोध में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पटना (10, सर्कुलर रोड) आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया। फिर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी माता-पिता की सुरक्षा में हुई कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के विरोध में अपनी पूरी Y+ सुरक्षा सरकार को लौटा दी। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को सुरक्षा समीक्षा के बाद केवल एक सिपाही दिया गया था। इसके विरोध में उन्होंने भी अपनी सारी सुरक्षा व्यवस्था सरकार को वापस कर दी।

लालू-राबड़ी को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से सुरक्षा मिली हुई थी। इसके बाद जब कटौती हुई तो इन्होंने सुरक्षा वापस कर दी। तेजस्वी यादव और मीसा भारती तक ने सुरक्षा वापस कर दी। सरकार की ओर से सुरक्षा घटाए जाने पर लालू यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने कहा था-ये सब पागल हो गए हैं। ये घृणा है। इस बात को लेकर हम कोई केयर नहीं करते हैं, जो करना है वो करो। अब तेज प्रताप यादव ने भी परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था सरकार को वापस कर दी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM