जदयू में अंदरूनी कलह तेज, प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार ने दिया इस्तीफा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने लगातार कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षा और सम्मान न मिलने से आहत होकर प्रदेश नेतृत्व से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर इस्तीफा दे दिया है

जदयू में अंदरूनी कलह तेज, प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार ने दिया इस्तीफा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 07, 2026, 5:10:00 PM

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने लगातार कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षा और सम्मान न मिलने से आहत होकर प्रदेश नेतृत्व से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से जिला जदयू संगठन में चर्चा का विषय बन गया है।

डॉ. चंदन कुमार यादव ने अपने इस्तीफे के पत्र में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सूचित किया कि वे पद एवं पार्टी की प्रथिमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से और मीडिया के माध्यम से बार-बार यह जानकारी दी कि किस प्रकार कुछ स्वयंभू नेता अपने लोगों को संगठन और सरकार में स्थापित करवा रहे हैं, जिससे पार्टी के साथ वर्षों से जुड़े नीतीशवादी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

चंदन ने कहा कि उन्होंने अपने छात्र जीवन से विगत 20-22 वर्षों तक अपने नेता नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने के लिए अपने जीवन और माल की परवाह किए बिना कार्य किया। उन्होंने बताया कि जब पूरे बिहार में राजद के बाहुबली नेताओं के भय से जिला संगठन में कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार करने में भयभीत थे, उस समय भी उन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना पार्टी को मजबूती प्रदान की।

उन्होंने नए साथियों का स्वागत करने के साथ-साथ पुराने और समर्पित नीतीशवादी कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर संभव प्रयास किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो सका। डॉ. चंदन ने आरोप लगाया कि पार्टी मुख्यालय में बैठे मठाधीशों की परिक्रमा के बिना संगठनात्मक और सरकारी दायित्व निभाना असंभव हो गया है और अब नीतीशवादी कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार में स्थान नहीं मिलेगा

उन्होंने कहा कि पार्टी में अब लोकतंत्र नहीं बचा है और वही कार्यकर्ता संगठन में महत्व प्राप्त करेंगे जो स्वयंभू नेताओं की परिक्रमा करेंगे या उनकी विचारधारा के होंगे। डॉ. चंदन ने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीशवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी में अब कोई आवश्यकता या उपयोगिता नहीं रही।

डॉ. चंदन कुमार ने लिखा कि वह हमेशा बिहार के आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के हित में और नीतीश कुमार के शुभचिंतक के रूप में कार्य करते आए हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनके साथ-साथ लाखों समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं को यह महसूस कराया जा रहा है कि उनका पार्टी में कोई महत्व नहीं है। अंत में डॉ. चंदन ने कहा कि जब उनकी उपयोगिता पार्टी को नहीं रही, तो अपने नेता के हाथ को मजबूत करने की दिशा में उनका अधिकतम समर्पण अब त्यागपत्र देने में है। उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को भेजा है।

जदयू के प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार यादव पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा 22 वर्षों से पार्टी को सिंचा है। दिल को मजबूत कर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहला इस्तीफा नहीं है। कुछ दिनों के बाद पटना में भी कई जदयू नेता इस्तीफा देंगे। उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी में जाने की बात नहीं कही, लेकिन समाज सेवा से जुड़े रहेंगे।

Trending News

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM