JDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोतीः कहा- नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार

बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। इस फैसले के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता इसे एक बड़ी साजिश बता रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर

JDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोतीः कहा- नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 06, 2026, 11:58:00 AM

बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। इस फैसले के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता इसे एक बड़ी साजिश बता रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पटना में जदयू दफ्तर के बाहर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची जा रही है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि पटना के कई इलाकों में जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी लगाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है—“नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।” इन पोस्टरों के जरिए कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से फैसले पर दोबारा सोचने की अपील कर रहे हैं।

वहीं बढ़ते सियासी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी में आगे की राजनीतिक रणनीति तय हो सकती है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शाम की बैठक में क्या फैसला निकलता है और बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Trending News

बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM