भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद शोकसंतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बोले- दोषी कोई हों, बख्शे नहीं जाएंगे

समस्तीपुर के खानपुर निवासी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सहनी के भाई और पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी की गत 24 दिसंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी

भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद शोकसंतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बोले- दोषी कोई हों, बख्शे नहीं जाएंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 08, 2026, 5:53:00 PM

पटना: समस्तीपुर के खानपुर निवासी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सहनी के भाई और पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी की गत 24 दिसंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शोक संतप्त परिजनों से मिलने उनके ताजपुर, समस्तीपुर आवास पहुंचे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वर्गीय रूपक सहनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस दुख  की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट की एवं उन्हें ढाढ़स बंधाया।  

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खानपुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया है। घटना में संलिप्त कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, शेष की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।  

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि घटना के दोषी कोई भी हों, किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें पुलिस प्रशासन ढूंढकर निकालेगी और उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM