तेज प्रताप हुए भावुक, पिता लालू यादव के लिए लिखा कुछ ऐसा...आंसू छलक जायेंगे....

फादर्स डे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को याद किया है। तेज प्रताप ने एक भावुक पोस्ट किया है और पिता लालू यादव के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है।

तेज प्रताप हुए भावुक, पिता लालू यादव के लिए लिखा कुछ ऐसा...आंसू छलक जायेंगे....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 12:31:00 PM

भारत समेत दुनिया के कई देशों में आज यानी 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। फादर्स डे पिता के प्यार, समर्पण, त्याग, सम्मान, उनके योगदानों को सराहने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को याद किया है। तेज प्रताप ने एक भावुक पोस्ट किया है और पिता लालू यादव के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है।

फादर्स डे पर तेज प्रताप यादव ने अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के प्रति गहरा सम्मान और प्रेम व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर अपने पिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत और अनमोल छाया बताया है। तेज प्रताप ने पिता के साथ को जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है। 

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया (X) पर पिता लालू यादव को याद करते हुए लिखा है-पिता वह अनमोल छाया हैं जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर कठिनाई सह लेते हैं। वे स्वयं संघर्ष करते हैं, लेकिन अपने परिवार को हमेशा सुरक्षित और खुश रखने का प्रयास करते हैं। उनके संस्कार, उनका प्रेम और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

तेज प्रताप आगे लिखते हैं-फादर्स डे के इस पावन अवसर पर मैं अपने पिता को नमन करता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं। हैप्पी फादर्स डे! पिता का साथ जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM