EXPLAINER: राबड़ी देवी के बंगले पर घमासान, अनंत सिंह का अब क्या होगा? देखिए रवि उपाध्याय की पैनी नजर से

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने को लेकर सियासत तेज है।

EXPLAINER: राबड़ी देवी के बंगले पर घमासान, अनंत सिंह का अब क्या होगा? देखिए रवि उपाध्याय की पैनी नजर से
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 17, 2026, 10:19:00 AM

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने को लेकर सियासत तेज है। जबकि खान ग्लोबल स्टडीज' मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इन तमाम मुद्दों पर वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय दे रहे हैं विस्तृत जानकारी। 

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह पर वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। उनको बड़ी राहत मिली है। हमनें कहा तो कई तरह की कयासबाजी चल रही थी कि क्या होगा नहीं होगा। आखिर में अनंत सिंह और गुंजन सिंह दोनों को बड़ी राहत मिली है और उनकी जमानत एमपी एमएलए कोर्ट से मंजूर हो गई है। 

उन्होंने कहा कि बड़ी राहत है छोटे सरकार अनंत सिंह के लिए और गुंजन सिंह के लिए। यह 2 मई का मामला है। मीरगंज के सिमरा गांव में जन्म का कार्यक्रम था। उसमें संगीत का कार्यक्रम हुआ, नाच का कार्यक्रम हुआ और जो हथियार  लहराने की बात आ रही थी।  हम लोगों ने उसको कहा था कि एआई माने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। तो ऐसे में कहीं तोड़ मरोड़ करके उसको इधर-उधर किया गया है। तारीखें बदली लेकिन लास्ट में अब जमानत मिल चुकी है। 

वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि वहां के पुलिस अधीक्षक जो गोपालगंज के थे उनकी अनुशंसा पर मीरगंज के एसडीपीओ ने एफआईआर किया था। इसमें तो सीआईडी की भी एंट्री हुई थी। सीआईडी भी जांच कर रही थी।  न्यायालय ने बड़ी सूक्ष्मता के साथ बड़ी बारीकी के साथ एक-एक चीज को बिंदुवार ढंग से देखा समझा और उसके बाद अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत मिली है।

वहीं राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने को लेकर रवि उपाध्याय ने कहा कि उन्हें दो बार लेटर भी जारी किया गया था। लेकिन अब सवाल है कि आज 15 जून को राबड़ी देवी अपना पूरा सामान लेकर दूसरे आवास में शिफ्ट हो जाना था। लेकिन क्या खाली किए वो? उन्होंने कहा कि इसको थोड़ा सा समझने की जरूरत है कि आपको भवन निर्माण विभाग की ओर से लगातार दो पत्र इशू किया गया था। एक 11 मई को और एक जो है 27 मई को तो 27 मई का जो पत्र था उसमें आपको डेरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग जो है नंद किशोर राम नंद किशोर राम को यह अलॉट किया गया था। 

15 दिन का समय निर्धारित किया गया था और 15 दिन का समय जो भवन निर्माण विभाग की ओर से दिया गया था और उनको 39 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया। बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री को आवंटित किया गया। कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा उनको प्राप्त है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनको 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया।

कौटिल्या नगर जो विधायक कॉलोनी जिसको हम लोग बोलते हैं वहां पर उनके जाने की बात है और उस पर  तेजी से काम चल रहा है। लेकिन  वह ज्यादा बड़ा मकान नहीं है। उसमें चार या पांच बेडरूम होगा, हमारी समझ से। उससे ज्यादा छठा बेडरूम नहीं है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय जनता दल विपक्ष की बड़ी पार्टी है। तो ऐसे में उनका भी ऑफिस चलता है। तो एक बात समझ लीजिए कौटिल्या नगर में जो राबड़ी देवी जाएंगी। वहां पर पूरा परिवार इकट्ठा नहीं रह सकेगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM