दिल्ली रवाना होने से पहले CM सम्राट मरीन ड्राइव और महावीर मंदिर पहुंचे, अमित शाह से होगी मुलाकात

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पटना मरीन ड्राइव पहुंचे फिर उसके बाद महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

दिल्ली रवाना होने से पहले CM सम्राट मरीन ड्राइव और महावीर मंदिर पहुंचे, अमित शाह से होगी मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 02, 2026, 6:23:00 PM

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकत हुई है। इस मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पटना मरीन ड्राइव पहुंचे फिर उसके बाद महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।  

दरअसल शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेपी गंगा पथ पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रधान सचिव समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री पहली बार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ-साथ आरती की।

बता दें कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात तय है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी सीएम सम्राट मिलेंगे। माना जा रहा कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से दिल्ली में हैं। कल शुक्रवार को संजय झा ने नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी। 6 मई तक सम्राट कैबिनेट के विस्तार की संभावना है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने सीएम सम्राट चौधरी उनके आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। मिली जानकारी के अनुसार यह मुलाकात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और इसमें विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा की गई। इसे एक शिष्टाचार भेंट के तौर पर देखा जा रहा है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

बताते चलें कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसी दिन जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। अटकलें है कि सम्राट चौधरी 3 या 6 मई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM