CM सम्राट मुंगेर के लिए रवाना, BJP का बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, विकास योजनाओं का भी करेंगे निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से मुंगेर के लिए रवाना हो चुके हैं। उसके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी साथ है। सीएम सम्राट आज (मंगलवार) मुंगेर और खगड़िया के दौरे पर रहेंगे।

 CM सम्राट मुंगेर के लिए रवाना, BJP का बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, विकास योजनाओं का भी करेंगे निरीक्षण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 05, 2026, 11:45:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से मुंगेर के लिए रवाना हो चुके हैं। उसके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी साथ है। सीएम सम्राट आज (मंगलवार) मुंगेर और खगड़िया के दौरे पर रहेंगे। सीएम धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं मुंगेर में BJP का बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हो रहा है। सीएम इसका उद्घाटन करेंगे। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कार्यक्रम की शुरुआत मुंगेर के योग विद्यालय ‘गंगा दर्शन’ से करेंगे, जहां ज्योति मंदिर और छाया समाधि के दर्शन के साथ स्वामी जी से मुलाकात करेंगे। यहां वे आरती और पादुका दर्शन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे गंगा घाट के पास मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना समेत विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 12:15 बजे सीएम सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में भाग लेंगे और फिर 1:15 बजे खगड़िया के चौथम के लिए रवाना हो जाएंगे।

साथ ही सीएम सम्राट एनएच-95 (खगड़िया-सहरसा पथ) निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अगुवानी घाट पहुंचकर सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3 बजे वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पटना लौटेंगे और शाम तक मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर अपने दौरे का समापन करेंगे। 

बता दें कि मुंगेर में BJP का बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हो रहा है।  सरस्वती विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  दो दिवसीय और एक रात्रि का विशेष प्रशिक्षण रखा गया है।  सीएम सम्राट चौधरी प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।  इस  प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय पर फोकस होगा। कार्य विस्तार और रणनीति पर सीएम का बड़ा संबोधन होगा। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM