CM सम्राट चौधरी के ऐलान से हड़कंप, 'सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे' किससे कहा, अपराधियों का गयाजी में पिंडदान कर दो

रौशन सर और खान सर विवाद के बीच बिहार के गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग सेंटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों के जरिए कोचिंग सिस्टम खत्म करने की बात कही।

CM सम्राट चौधरी के ऐलान से हड़कंप, 'सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे' किससे कहा, अपराधियों का गयाजी में पिंडदान कर दो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 4:36:00 PM

रौशन सर और खान सर विवाद के बीच बिहार के गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग सेंटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों के जरिए कोचिंग सिस्टम खत्म करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था और विकास पर भी बड़ा बयान दिया। CM ने अफसरों से कहा-अपराधियों का गयाजी में पिंडदान कर दो। वहीं सम्राट चौधरी ने बाहर रह रहे बिहार के लोगों से लौटने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आइए यहां उद्योग, धंधे शुरू कीजिए। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गयाजी के अतरी विधानसभा के देवगांव में MSME की ओर से 170 करोड़ की लागत से बनने वाले 'टेक्नोलॉजी सेंटर' का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करेंगे कि सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि राज्य में मॉडल स्कूलों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि भविष्य में कोचिंग सेंटर्स की जरूरत ही न पड़े। 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इन स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की जा रही है जहां छात्र देर रात तक पढ़ाई कर सकें और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी यहीं पूरी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय आएगा जब बिहार में कोचिंग सेंटर्स की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और सरकारी स्कूल ही मुख्य शिक्षा केंद्र बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा-हमें बिहार के स्कूलों को अच्छा करना है। अच्छा स्कूल कैसा करना है, 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोल रहे हैं। हम सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोल रहे हैं। इन स्कूलों में हम तब तक सम्राट चौधरी का सपना पूरा नहीं होगा। जब तक नेता और अफसर का बेटा वहां नहीं पढ़ेगा। हमें उसे इस क्वालिटी तक ले जाना है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है और लगभग 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधे रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली कनेक्शन 17 लाख से बढ़कर 2 करोड़ से अधिक हो गए हैं और बिहार में देश की सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है। 

वहीं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को या तो जेल में होना चाहिए या फिर उनका प्रभाव पूरी तरह खत्म होना चाहिए। सीएम ने कहा-जब भी अपराधी चुनौती देता है मैं पुलिस अफसरों को फोन करता हूं। इसका जवाब 48 घंटे में देने का काम कीजिए।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM