न खायेंगे, न खाने देंगे, न सोएंगे, न सोने देंगे, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए सभी को 24 घंटे में 20 घंटे काम करना होगा। न खायेंगे न खाने देंगे और न सोएंगे, न सोने देंगे तभी बिहार समृद्ध होगा।

न खायेंगे, न खाने देंगे, न सोएंगे, न सोने देंगे, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 13, 2026, 5:46:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए सभी को 24 घंटे में 20 घंटे काम करना होगा। न खायेंगे न खाने देंगे और न सोएंगे, न सोने देंगे तभी बिहार समृद्ध होगा। उद्योग और स्टार्टअप के लिए आवेदन के 30 दिनों के भीतर क्लियरेंस देने की व्यवस्था लागू होगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए उद्योग, निवेश और जनभागीदारी को नई गति दी जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य अपने गौरवशाली अतीत को पुनः प्राप्त करेगा और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

पटना के बापू सभागार में जी बिजनेस द्वारा आयोजित ‘भरोसे की चॉइस- पटना एडिशन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन के 30 दिनों के भीतर क्लियरेंस देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिससे निवेशकों को तेजी से सुविधाएं मिल सकेंगी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में 6 लाख 25 हजार एकड़ भूमि पर 12 नए टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है। इन टाउनशिप में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल पार्क भी विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। अगले कुछ वर्षों में बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे उद्योगों और आम उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार लगभग 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। 

सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है, जिसका लाभ राज्य को आने वाले वर्षों में मिलेगा। 

पर्यटन को बढ़ावा देने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित उद्योग जगत और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM