'अपराधियों को अब नेपाल भागना होगा' इधर बाबा उधर दादा और बिहार में सम्राट चौधरी, CM के बयान से हड़कंप

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि बिहार में अपराध किया तो छोड़ेंगे नहीं।

'अपराधियों को अब नेपाल भागना होगा' इधर बाबा उधर दादा और बिहार में सम्राट चौधरी, CM के बयान से हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 17, 2026, 2:24:00 PM

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि बिहार में अपराध किया तो छोड़ेंगे नहीं। अपराधियों को अब नेपाल भागना होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को फुलवारीशरीफ के नदियावां गांव में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कानून से खिलवाड़ करनेवालों के लिए कोई जगह नहीं है। 

सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि  जो भी अपराधी पुलिस और कानून को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य बिहार में कानून का राज स्थापित करना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सीमाओं के आसपास भी अपराधियों के लिए हालात आसान नहीं हैं। उन्होंने बंगाल और यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानी योगी बाबा हैं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी यानी दादा हैं और बिहार में सम्राट चौधरी है।  तो माई का लाल किसी भी कीमत पर बिहार में कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। भोजपुर से जुड़े हालिया मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कानून से खिलवाड़ करनेवालों के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। 

सीएम ने कहा-उनकी सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी बरतने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा-यदि कोई अपराधी हमारी पुलिस को चुनौती देता है, तो उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस पूरी मजबूती के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध करने वालों को अब बिहार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM