आभार यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, बोले- राजद-कांग्रेस के विधायकों में भारी असंतोष, असम-बंगाल में बनाएंगे NDA सरकार

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नए साल के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं। चिराग पासवान ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

आभार यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, बोले- राजद-कांग्रेस के विधायकों में भारी असंतोष, असम-बंगाल में बनाएंगे NDA सरकार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 11, 2026, 4:26:00 PM

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नए साल के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं। चिराग पासवान ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

चिराग ने सीएम नीतीश को नव वर्ष की बधाई दी। इसके बाद चिराग पासवान राजभवन पहुंचे, जहां वे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भी मिले। इस दौरान उनके साथ लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी मौजूद रहे।

इस मौके पर चिराग ने बिहार की जनता को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह साल ज्यादा खुशहाली लेकर आए। चिराग ने बताया कि बिहार में जीत के बाद अब आभार यात्रा पर निकलेंगे। इसकी रुपरेखा बनाई जा रही है। 15 जनवरी को हम लोगों ने पार्टी दफ्तर में दही चूड़ा का आयोजन किया है।

चिराग पासवान ने कहा कि हमने बिहार विधानसभा चुनाव में जितने वादे किए थे, उनको पूरा करने के क्रम में हमने कार्य करना शुरू कर दिया है। तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे। इन 5 सालों में डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेश को मिलेगा। जनता ने मुझपर विश्वास किया है, मैंने कहा था कि मैं एक आभार यात्रा में खुद जनता के बीच जाऊंगा, उसकी भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

पासवान ने कहा कि जब भी विपक्ष एसआईआर पर सवाल उठाता है, तो देश की जनता समझ जाती है कि वे अपनी सीटें खोने से डर रहे हैं और पहले से ही बहाने तैयार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर अभ्यास पहली बार नहीं किया जा रहा है और पहले भी इसी प्रक्रिया का पालन किया गया था।

पासवान ने कहा कि इस बार एकमात्र बदलाव तकनीक का उपयोग है। पहले यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं थी, लेकिन अब एक ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है। मंत्री ने कहा कि जनगणना संबंधी सुधारों सहित पहले भी इसी तरह के अभ्यास किए गए थे, और उन्होंने दोहराया कि एसआईआर पर बार-बार सवाल उठाना विपक्ष की चुनावी हार की आशंका को दर्शाता है।

विभा जी-रीम-जी योजना को लेकर चिराग ने कहा, 'ये लोग बापू के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। बापू के नाम को हटाने का कोई सोच भी नहीं सकता। कांग्रेस को हमेशा से राम नाम से ऐतराज रहा है। ये सीधा-सीधा नहीं कह सकते कि इनको राम नाम से परेशानी है। इसलिए बापू का नाम इस्तेमाल कर रहे। बापू के सबसे प्यारे नाम में से एक राम था।'

चिराग पासवान ने कहा, 'विपक्ष ने एक और भ्रम फैलाया कि अब स्टेट के ऊपर ज्यादा भाड़ पड़ेगा। किसको चिंता हो रही है, कितने राज्यों में आपकी सरकार है। केंद्र से फायदा लेना होगा तो संघीय ढांचा रटते नहीं थकते ये लोग। मनरेगा में स्टेट ने कभी इस ऑनरशिप को समझा ही नहीं। अब जब जिम्मेदारी बांटी जाएगी तो राज्य का भी योगदान होगा। भारत को सशक्त करने के सोच के साथ जो बदलाव किए गए हैं, उसका फायदा जरूर होगा।'

चिराग पासवान ने आगे कहा, 'बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं। तमिलनाडु में भी हमारी सरकार बनेगी। असम में हम लोग वापस आएंगे। LJP भी इन सभी राज्यों में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। बंगाल और असम दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए अभी देख रहे हैं कि हम लोग की मजबूती कैसी है। हम डेढ़ महीने बाद बताने की स्थिति में रहेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Trending News

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM