मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभकिया

मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 12, 2026, 8:29:00 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभकिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा पृथक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। मुझे आप सभी पुलिस पदाधिकारियों से उम्मीद है कि आप सब ईमानदारी के साथ पूरी तत्परता एवं कड़ाई से अपराध नियंत्रण के लिये काम करेंगे।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) श्री सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार पुलिस के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के पूर्व सरदार पटेल भवन स्थित जीविका दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी  संजय कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 25, 2026, 12:49:00 PM
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
Jul 25, 2026, 12:42:00 PM
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, नाबालिग दिखाने के लिए जन्मतिथि में किया हेरफेर, पुलिस जांच में जुटी
Jul 25, 2026, 12:40:00 PM
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
प्राइवेट यूनिवर्सिटी कानून पर HC की बड़ी टिप्पणी, सरकार को संशोधन की खुली छूट
Jul 25, 2026, 12:36:00 PM
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Jul 25, 2026, 12:24:00 PM
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM