BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का ऐलान, होगा बड़ा आंदोलन, कहा-दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार

बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का ऐलान, होगा बड़ा आंदोलन, कहा-दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 09, 2026, 3:25:00 PM

बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला है और पूरे राज्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई करने और अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर तुरंत विचार करने की मांग की है।

पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा-यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं का आक्रोश अब थमने वाला नहीं है और कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई हो और अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर तुरंत विचार किया जाए।

राजेश राम ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं, छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी मुद्दों को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल सत्ता बचाने और राजनीतिक जोड़-तोड़ करने पर केंद्रित है। कांग्रेस नेता ने कहा-सरकारी स्कूलों में लाखों शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। विशेष रूप से अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। 

TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए राजेश राम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करती है और युवाओं के हक के लिए चुप नहीं बैठेगी। वहीं कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कोचिंग की फीस और संचालन को लेकर सरकार के पास कोई स्पष्ट नियमावली या नीति नहीं है। सरकार की इसी उदासीनता का खामियाजा मध्यमवर्गीय परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

बता दें कि बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दिलीप कुमार समेत तीन छात्र नेताओं को जेल भेज दिया गया है। इन सभी को गांधी मैदान थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गांधी मैदान थाना में छात्र नेता दिलीप कुमार समेत 4 नामजद और करीब 5 हजार अज्ञात पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  इन अभ्यर्थियों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और ट्रैफिक रोकने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में TRE-4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला था। अभ्यर्थी सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे।  इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी आगे बढ़ते रहे।  इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए थे। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM