CM सम्राट करने जा रहे कैबिनेट का विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया फाइनल

बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया है।

CM सम्राट करने जा रहे कैबिनेट का विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया फाइनल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 25, 2026, 6:47:00 PM

बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। जिसको लेकर अटकलें  तेज है। सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मिल चुके हैं। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया है।  

सम्राट कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए हैं कि नई सरकार बिहार के विकास के लिए लंबी योजना पर काम कर रही है और आने वाले समय में एक सशक्त टीम के साथ राज्य को आगे ले जाया जाएगा। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि किन लोगों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

वहीं संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला । उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरह तेजस्वी यादव बोल रहे थे, उसमें उनकी बौखलाहट साफ झलक रही थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से 'खंड-खंड' हो चुका है, जबकि एनडीए एकजुट होकर राज्य के हित में फैसले ले रहा है। 

बता दें कि  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया था। जिसके बाद राज्यपाल से मुलाकात की थी। नई सरकार में  फिलहाल कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही संभाल रहे हैं।  

शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग पहुंचकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की मुलाकात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर नेताओं की बीच चर्चा हुई होगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM