Bihar Politics: CM सम्राट के बुलडोजर एक्शन पर नीतीश के करीबी श्रवण कुमार का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। सीएम ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर बने घर गिराए जाएंगे, चाहे वो किसी का हो। इस मामले पर जदयू नेता श्रवण कुमार का भी बड़ा बयान सामने आया है।

Bihar Politics: CM सम्राट के बुलडोजर एक्शन पर नीतीश के करीबी श्रवण कुमार का बड़ा बयान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 27, 2026, 12:23:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। सीएम ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर बने घर गिराए जाएंगे, चाहे वो किसी का हो। सम्राट चौधरी के इस ऐलान से  भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  इसी कड़ी में इस मामले पर जदयू नेता श्रवण कुमार का भी बड़ा बयान सामने आया है। 

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जदयू विधानमंडल दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है। जो लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उनके खिलाफ पहले भी कानून के अनुसार कार्रवाई होती रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कानून के दायरे में रहकर ही कदम उठा रही है।

वहीं श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के पश्चिम बंगाल चुनाव में दिए जा रहे बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी जदयू नेता ने कहा कि अलग-अलग राज्यों की अपनी संस्कृति और खानपान की परंपराएं होती हैं। अगर कोई व्यक्ति वहां के स्थानीय भोजन को अपनाता है, तो यह अच्छी बात है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

बता दें कि बिहार सरकार सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को मुंगेर जिले के तारापुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर दोहराया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी का भी घर क्यों न हो। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों सभी घर गिराए जाएंगे। उन्होंने अपने ऊपर भी कार्रवाई  का जिक्र करते हुए कहा कि तारापुर में उनके अपने घर पर भी प्रशासन की कार्रवाई हो रही है। कानून सभी के लिए समान है। इससे कोई नहीं बचेगा।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM