Bihar News: सम्राट सरकार का शिक्षकों के लिए नया आदेश, अब ऐसा करना होगा, नहीं तो...

बिहार में जनगणना के काम में लगाए गए सरकारी शिक्षकों के लिए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक मनमाना तरीके से अपनी हाजिरी नहीं बना पाएंगे।

 Bihar News: सम्राट सरकार का शिक्षकों के लिए नया आदेश, अब ऐसा करना होगा, नहीं तो...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 25, 2026, 3:25:00 PM

बिहार में जनगणना के काम में लगाए गए सरकारी शिक्षकों के लिए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक मनमाना तरीके से अपनी हाजिरी नहीं बना पाएंगे। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नया नियम बनाया है।  

दरअसल जनगणना ड्यूटी में लगे सरकारी शिक्षकों को फील्ड से ही अपनी हाजिरी बनानी होगी। जनगणना का काम करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फील्ड से ही अपना फोटो लेकर ई-शिक्षा कोश पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।  

शिक्षक जनगणना के लिए तय किए गए इलाके यानी सर्वे स्थल से अपनी फोटो लेंगे और ई-शिक्षा कोश पोर्टल पर अपलोड करेंगे।  जनगणना कार्य के दौरान ही शिक्षकों को ई-शिक्षाकोश पोर्टल या ऐप के जरिए फील्ड की फोटो अपलोड करके अपनी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधित शिक्षक को ड्यूटी पर अनुपस्थित माना जाएगा। 

बताया जा रहा है कि रैंडम जांच में ऐसा मामला सामने आया कि शिक्षक किसी भी स्थान से अपना फोटो अपलोड कर रहे हैं, या फिर फोटो से फोटो लेकर हाजिरी लगवा रहे हैं। जिसके बाद दोषी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया और उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। और अब शिक्षा विभाग की ओर से नया निर्देश जारी किया गया है।     

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू है। पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना हो रही है।  जनगणना का काम दो चरणों में हो रहा है, जिसमें पहले चरण मे स्व-गणना कराई जा रही है।  पहली बार खुद लोग अपने मोबाइल ऐप से स्व-गणना कर रहे हैं।  बिहार में जनगणना का पहला चरण काम 2 मई से 31 मई तक चलेगा। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM